क्या योगी सरकार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण का सम्मान नहीं किया? अखिलेश यादव के आरोप की Factgiri पड़ताल

FactGiri Fact Check: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सियासी विवाद छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 11 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा राज में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन से कम नहीं। FactGiri की पड़ताल में सामने आया कि योगी सरकार के कार्यकाल में जयप्रकाश नारायण के सम्मान और उनकी स्मृति से जुड़े कार्य भी हुए हैं।

अखिलेश यादव ने क्या आरोप लगाया?

अखिलेश यादव ने X पर लिखा कि भाजपा राज में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना दूसरे स्वतंत्रता आंदोलन से कम नहीं है। उनके साझा वीडियो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लखनऊ के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) में प्रतिमा पर माल्यार्पण करते दिखाई देते हैं।

दैनिक भास्कर की 11 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सुरक्षा और बैरिकेडिंग के बावजूद सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा समेत करीब दस कार्यकर्ता रात में परिसर में पहुंचे और माल्यार्पण किया। इसके बाद सुबह बैरिकेडिंग हटाई गई और अखिलेश यादव भी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

क्या योगी सरकार ने जेपी का सम्मान नहीं किया?

अखिलेश यादव के आरोपों के बीच एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि 11 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी।

सीएम योगी ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राजनीति का युगपुरुष और भारत रत्न बताते हुए नमन किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा में जयप्रकाश नारायण के संघर्ष को याद किया।

24 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के असुरन चौराहे पर जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा में जय प्रकाश नारायण के योगदान को याद किया और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस कार्यक्रम की पुष्टि हिन्दुस्तान, The Print और समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्टों से होती है।

सिताब दियारा में स्वास्थ्य केंद्र को लेकर क्या काम हुआ?

जेपी के जन्मस्थान सिताब दियारा में उनकी पत्नी प्रभावती देवी के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र का विकास भी सरकार ने क्या है। जुलाई 2025 में योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वर्ष 1977 में जयप्रकाश नारायण ने अपने गांव में स्वास्थ्य केंद्र बनाने की इच्छा जताई थी। सरकार ने वहां स्वास्थ्य सुविधा को 100 बेड तक उन्नत किया है।

FactGiri की पड़ताल का निष्कर्ष

योगी सरकार ने जयप्रकाश नारायण के सम्मान में कोई काम नहीं किया, ऐसा कहना उपलब्ध रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता। गोरखपुर में प्रतिमा का अनावरण और सिताब दियारा में स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन इसके दर्ज उदाहरण हैं।

FactGiri Verdict: दावा- भ्रामक। योगी सरकार ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण की याद और श्रद्धांजलि में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img