क्या फर्रुखाबाद की BAMS छात्रा को नहीं मिला न्याय? वायरल वीडियो पर पुलिस के जवाब की पड़ताल

FactGiri Fact Check : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक BAMS छात्रा का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्रा ने नर्सिंग होम के एक कर्मचारी पर लगातार परेशान करने, धमकी देने और उसकी स्कूटी को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक X अकाउंट @INCUttarPradesh समेत अन्य सोशल मीडिया ने मामला उठाते हुए महिला सुरक्षा योगी सरकार और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

FactGiri की पड़ताल में सामने आया कि छात्रा की शिकायत का मामला वास्तविक है और पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करने की जानकारी दी है।

छात्रा ने वीडियो में क्या आरोप लगाए?

अमर उजाला की 10 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार, नवाबगंज क्षेत्र की BAMS अंतिम वर्ष की छात्रा फर्रुखाबाद शहर के चौक स्थित एक नर्सिंग होम में काम करती है। छात्रा का आरोप है कि अस्पताल का एक कंपाउंडर करीब 15 दिनों से उसे परेशान कर रहा है। उसने स्कूटी का शीशा तोड़ने, बार-बार पंचर करने और लॉक खराब करने का आरोप लगाया। छात्रा के मुताबिक, आरोपी ने उसे दुर्घटना में मरवाने की धमकी भी दी।

उसने यह भी कहा कि अस्पताल संचालक के समझाने के बावजूद परेशान करना बंद नहीं हुआ। वीडियो में छात्रा ने अधिकारियों से मदद मांगी और कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने जैसी गंभीर बात कही।

डीएम से शिकायत के बाद क्या हुआ?

अमर उजाला के मुताबिक, छात्रा शुक्रवार, 9 अक्टूबर को जिलाधिकारी के पास पहुंची और लिखित शिकायत देकर अपनी परेशानी बताई। जिलाधिकारी ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

फतेहगढ़ पुलिस के 10 अक्टूबर के आधिकारिक जवाब के अनुसार, छात्रा की लिखित तहरीर पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। अमर उजाला ने कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलौत के हवाले से बताया कि छात्रा प्राथमिकी लिखाना नहीं चाहती। कंपाउंडर को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे पकड़ने के बाद छात्रा जैसा चाहेगी, वह करेंगे।

FactGiri की पड़ताल का निष्कर्ष

छात्रा के गंभीर आरोप और मदद मांगने का मामला समाचार रिपोर्टों में दर्ज है। उसने प्रशासन से शिकायत की और जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

FactGiri Verdict: पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करने की बात कही है। मामले की वास्तविक स्थिति आगे की पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img