Fact Check: सोशल मीडिया पर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा जैसा दृश्य दिखाया गया है कि बारिश के बाद कैंट स्टेशन परिसर में भारी जलजमाव और जलभराव हो गया है। लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और है। Factgiri की पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो AI से तैयार किया गया है।
क्या है वायरल वीडियो?
वायरल वीडियो में वाराणसी कैंट स्टेशन को बारिश के बाद पानी से लबालब दिखाया गया है। स्टेशन परिसर में भारी जलभराव जैसा दृश्य बनाया गया है, जिससे देखने वाले को लगता है कि बारिश के बाद स्टेशन की स्थिति बेहद खराब हो गई।
यह वीडियो Instagram पर “SunilKashyap725” नाम के पेज से शेयर किया गया। इस पेज पर इसी तरह के कई अन्य AI-generated वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं।

Factgiri की पड़ताल में क्या सामने आया?
वायरल वीडियो के अलग-अलग फ्रेम को लेकर Google Reverse Image Search की मदद से पड़ताल की गई। सर्च में इस वीडियो से जुड़ा कोई विश्वसनीय पुराना न्यूज रिपोर्ट, आधिकारिक वीडियो या ऐसा वास्तविक फुटेज नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि वाराणसी कैंट स्टेशन पर इसी तरह का जलभराव हुआ था।
वहीं, वीडियो के विजुअल्स को गौर से देखने पर AI जेनरेटेड वीडियो की लोगो भी साइड में दिखी। इसके अलावा, जिस Instagram पेज से यह वीडियो शेयर किया गया है, वहां इसी तरह के कई दूसरे AI वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं।

मामले में वाराणसी GRP की ओर से भी कार्रवाई की गई है। FIR में सोशल मीडिया पर AI द्वारा तैयार किए गए वाराणसी कैंट स्टेशन के फर्जी जलभराव वाले वीडियो के प्रसार का उल्लेख किया गया है।
निष्कर्ष
Factgiri Verdict: MISLEADING | भ्रामक
वाराणसी कैंट स्टेशन को भारी जलभराव में दिखाने वाला वायरल वीडियो वास्तविक घटना का वीडियो नहीं, बल्कि AI-generated वीडियो है।




