अलीगढ़ SP से बातचीत का दावा निकला भ्रामक, FAKE ऑडियो जारी करने वाला गिरफ्तार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक ऑडियो और पोस्ट वायरल हो रहे थे, जिसमें खुद को क्षत्रिय करणी सेना का पदाधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी अलीगढ़ के SP से बातचीत हो चुकी है। पोस्ट में पुलिस अधिकारी से बातचीत का हवाला देते हुए एक ऑडियो भी प्रसारित किया गया। लेकिन फैक्टगिरी की पड़ताल में दावा फर्जी निकला। अलीगढ़ पुलिस ने खुद इस मामले में कार्रवाई करते हुए फेक ऑडियो वायरल करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

FactGiri की पड़ताल में क्या सामने आया?

अलीगढ़ पुलिस की जांच के मुताबिक, वायरल पोस्ट में किया गया SP से बातचीत का दावा सही नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति की पुलिस अधीक्षक से ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि वायरल ऑडियो में SP की आवाज नहीं थी।

मामले को लेकर अलीगढ़ की सिविल लाइंस पुलिस ने मनोज सिकरवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मनोज सिकरवार हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी नोकस भाग जैतई का रहने वाला है।

कैसे शुरू हुआ मामला?

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को मनोज सिकरवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित की थी। इसमें उसने खुद को क्षत्रिय करणी सेना का पदाधिकारी बताते हुए अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक से बातचीत होने का दावा किया था। पोस्ट के साथ कथित बातचीत का ऑडियो भी शेयर किया गया था।

यह मामला उस समय सामने आया जब क्षत्रिय करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष सचिन राघव के भाई सुंदर राघव के एक बयान को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद सचिन राघव के समर्थन में सोशल मीडिया पर कई तरह की पोस्ट और बयान सामने आए थे। इसी दौरान SP से बातचीत का दावा करने वाला ऑडियो भी वायरल हुआ।

पुलिस ने जांच के बाद पोस्ट को असत्य और भ्रामक बताया। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अलीगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि किसी भी असत्य, भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट को बिना सत्यापन के शेयर न करें। पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गूगल पर सर्च करने पर दैनिक जागरण और अमर उजाला की लिंक मिली जिसमें आरोपी के गिरफ्तारी की भी पुष्टी हुई है।

निष्कर्ष : फर्जी / FAKE

FactGiri की पड़ताल में सोशल मीडिया पर किया गया “अलीगढ़ SP से बातचीत हो चुकी है” वाला दावा फर्जी पाया गया।

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img