Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। FactGiri ने इस दावे की पड़ताल के लिए स्कूली ढांचे, डिजिटल शिक्षा, शिक्षक भर्ती, learning outcomes और उच्च शिक्षा से जुड़े आंकड़े खंगाले। पड़ताल में व्यवस्था की चुनौतियां जरूर सामने आईं, लेकिन पूरी शिक्षा व्यवस्था ‘ध्वस्त’ होने के दावे से अलग तस्वीर मिली।
1.32 लाख स्कूलों में कायाकल्प, स्मार्ट क्लास का विस्तार
Hindustan Times की मई 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि Operation Kayakalp के तहत 1,32,852 परिषदीय स्कूलों में करीब ₹11,000 करोड़ खर्च किए गए। निर्धारित बुनियादी मानकों को पूरा करने वाले स्कूलों का अनुपात 2017 के 36% से बढ़कर 96% से अधिक बताया गया।
डिजिटल शिक्षा में भी विस्तार दर्ज है। ABP News ने सरकारी रिपोर्ट और UDISE+ के हवाले से जनवरी 2026 में प्रदेश में 1,34,533 स्मार्ट क्लासरूम और शिक्षकों को 2,09,863 टैबलेट दिए जाने की जानकारी दी।

ASER में Learning Outcome में भी सुधार
स्वतंत्र ASER 2024 के मुताबिक यूपी के ग्रामीण सरकारी स्कूलों में कक्षा 3 के ऐसे बच्चे, जो कक्षा 2 स्तर का पाठ पढ़ सकते थे, उनका अनुपात 2018 के 12.3% से बढ़कर 2022 में 16.4% और 2024 में 27.9% हो गया। यानी learning outcome में भी measurable improvement दर्ज हुआ।

शिक्षक भर्ती और छात्रों को आर्थिक सहायता
ABP News की मई 2026 की रिपोर्ट में माध्यमिक शिक्षा में 33,401 पदों पर नियुक्तियां पूरी होने की जानकारी है। वहीं 3 अक्टूबर 2026 को India Today के मुताबिक 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों को ₹148 करोड़ से ज्यादा की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति DBT के जरिए भेजी गई।

उच्च शिक्षा में भी डिजिटल और रिसर्च पर काम
उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा संबंधी प्रकाशन में 41 लाख से अधिक छात्रों के Academic Bank of Credits में पंजीकरण और विश्वविद्यालयों में Samarth-ERP लागू करने का उल्लेख है। वहीं प्रदेश के 8 विश्वविद्यालयों में Center of Excellence के लिए ₹3.88 करोड़ से अधिक का अनुदान स्वीकृत किया गया। विश्वविद्यालयों में शोध, क्षेत्रीय भाषाओं में ई-सामग्री और Indian Knowledge System को पाठ्यक्रम से जोड़ने जैसी पहल भी दर्ज हैं।

FactGiri का निष्कर्ष
उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड और स्वतंत्र ASER आंकड़ों के आधार पर योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को “ध्वस्त” या “बर्बाद” बताने का दावा सही नहीं ठहरता। Operation Kayakalp के तहत 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ, स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल शिक्षा का दायरा बढ़ा, शिक्षकों की नियुक्तियां हुईं और ASER के आंकड़ों में बच्चों के learning outcomes में सुधार दर्ज किया गया।
उच्च शिक्षा में भी Center of Excellence, Samarth-ERP, Academic Bank of Credits और शोध को बढ़ावा देने जैसी पहल दर्ज हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक बुनियादी ढांचे, डिजिटल सुविधाओं, शिक्षण और शोध के क्षेत्र में सुधार और विस्तार हुआ है।
FactGiri Verdict: दावा भ्रामक। उपलब्ध आंकड़े शिक्षा व्यवस्था के ध्वस्त होने के बजाय कई क्षेत्रों में सुधार और विस्तार दर्ज करते हैं।




