डैम टूट गया, लखनऊ डूब रहा है! वीडियो निकला फर्जी, AI से बना क्लिप किया जा रहा वायरल

Factgiri Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ी इलाके में बने एक बड़े कंक्रीट डैम में दरार पड़ती और पानी का तेज बहाव बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। वीडियो पर “डैम टूट चुका लखनऊ डूब रहा है” लिखा है। इसे लखनऊ में आई बाढ़ से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। लेकिन FactGiri की पड़ताल में यह दावा भ्रामक और वीडियो फर्जी पाया गया।

वीडियो में ऐसा क्या है, जिससे उठे सवाल?

वायरल क्लिप को ध्यान से देखने पर नीचे की तरफ “Dola AI” का वॉटरमार्क दिखाई देता है। वीडियो में पहाड़ी क्षेत्र, विशाल आर्क डैम और अचानक बांध टूटने का सिनेमाई दृश्य दिखाया गया है। ये दृश्य लखनऊ की भौगोलिक स्थिति से भी मेल नहीं खाते।

वायरल वीडियो जिसे, pooran rawat नाम के यूजर आईजी से शेयर किया गया है। FactGiri ने वीडियो के प्रमुख फ्रेम को Google Reverse Image Search के जरिए भी जांचा। जांच में ऐसा कोई विश्वसनीय मूल स्रोत या समाचार रिपोर्ट सामने नहीं आई, जिससे यह साबित हो कि वीडियो लखनऊ में किसी डैम टूटने की वास्तविक घटना का है।

1

वीडियो की एक और तकनीकी जांच Hive Detect AI पर की गई। इसके AI-generated content detection में वीडियो को 79 प्रतिशत AI-generated होने की संभावना बताई गई।

लखनऊ में असल में क्या हुआ?

यह सही है कि इस समय लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। फैजुल्लागंज, बीकेटी और आसपास के कई निचले इलाकों में पानी पहुंचा है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और नेपाल में हुई बारिश का पानी कई दिन बाद नीचे पहुंचने से गोमती का जलस्तर बढ़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनाने की बात सामने आई है।

FactGiri का निष्कर्ष

लखनऊ में बाढ़ की स्थिति वास्तविक है, लेकिन “डैम टूटने से लखनऊ डूब रहा है” बताकर वायरल किया जा रहा यह वीडियो वास्तविक घटना का फुटेज नहीं है। वीडियो पर Dola AI का वॉटरमार्क मौजूद है और Hive Detect AI ने इसे 79% AI-generated होने की संभावना बताई है। इसलिए वायरल वीडियो को लखनऊ में डैम टूटने का असली वीडियो बताकर शेयर करना फर्जी और भ्रामक है।

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img