Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने और एंबुलेंस व्यवस्था बर्बाद होने का आरोप लगाया। FactGiri ने इस दावे को सरकारी रिकॉर्ड से जांचा। पड़ताल में सामने आया कि योगी सरकार में पिछली सरकार के मुकाबले, उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस सेवाओं के विस्तार और रिस्पॉन्स टाइम में सुधार की तस्वीर दिखाते हैं।
प्रदेश में चल रहीं 4,845 एंबुलेंस
अप्रैल 2025 में NHM उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल के हवाले से सामने आए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कुल 4,845 एंबुलेंस संचालित हैं। इनमें 108 सेवा की 2,200, गर्भवती महिलाओं और नवजातों के लिए 102 सेवा की 2,270 और 375 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले आठ वर्षों में 108, 102 और ALS सेवाओं से 13.26 करोड़ से अधिक मरीजों को सहायता मिली है। 108 सेवा का औसत रिस्पॉन्स टाइम 2014 के 28.12 मिनट से घटकर 2025 में 7.25 मिनट और 102 सेवा का 19.10 मिनट से घटकर 6.58 मिनट हुई है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 2019 में 662 पुरानी एंबुलेंस बदली गईं और 712 नई एंबुलेंस fleet में जोड़ी गईं। उस समय 2,200 एंबुलेंस 108 सेवा के तहत चल रही थीं और औसतन 16,703 मरीज प्रतिदिन सेवा ले रहे हैं।

स्वास्थ्य ढांचे में भी विस्तार के आंकड़े
मार्च 2026 में सामने आए सरकारी आंकड़ों के अनुसार आयुष्मान भारत से प्रदेश में 6,213 अस्पताल जुड़े हैं, जिनमें 2,950 सरकारी और 3,263 निजी अस्पताल शामिल हैं। सभी जिलों में 1,025 हेल्थ एटीएम और प्रदेश में 83 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं।
अमर उजाला की रिपोर्ट में बताया गया कि ₹13,353 करोड़ खर्च कर 81.55 लाख मरीजों का निःशुल्क इलाज किया जा चुका है। दैनिक जागरण की 2026 रिपोर्ट भी 6,213 अस्पताल—2,950 सरकारी और 3,263 निजी का यही आंकड़ा देती है।

सभी 75 जिलों में Dialysis
Times of India, 17 मई 2026: डिप्टी CM/स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में dialysis सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस दावे को केंद्र सरकार का रिकॉर्ड भी support करता है। दिसंबर 2025 की PMNDP रिपोर्ट के आधार पर लोकसभा दस्तावेज में कहा गया कि Pradhan Mantri National Dialysis Programme सभी 75 जिलों में PPP mode में operational था।
2026 की Times of India रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 22,681 से अधिक Ayushman Bharat Health and Wellness Centres/Ayushman Arogya Mandirs के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

FactGiri का निष्कर्ष
उपलब्ध आंकड़े यह साबित नहीं करते कि उत्तर प्रदेश की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था ठप या एंबुलेंस सेवा बर्बाद हो चुकी है। एंबुलेंस की संख्या, करोड़ों लाभार्थियों और घटे रिस्पॉन्स टाइम के आंकड़े इस व्यापक दावे के विपरीत तथ्य पेश करते हैं।
FactGiri Verdict: दावा भ्रामक




