राहुल गांधी अच्छे इंसान… कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया, क्या अमित मालवीय ने सच में ऐसा कहा? जानिए वायरल पोस्ट का सच

Amit Malviya Rahul Gandhi Viral Post Fact Check: सोशल मीडिया पर भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के पूर्व प्रमुख अमित मालवीय के नाम से एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें BBC News Hindi के लोगो और पोस्टकार्ड टेम्पलेट के साथ अमित मालवीय की तस्वीर लगाकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस की तारीफ की है। हालांकि, Factgiri की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फर्जी पाया गया है। वायरल ग्राफिक को एडिट करके तैयार किया गया है और अमित मालवीय ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

क्या है वायरल पोस्ट में दावा?

सोशल मीडिया पर वायरल ग्राफिक में अमित मालवीय की तस्वीर के साथ लिखा गया है-

राहुल गांधी जी एक अच्छे इंसान। कांग्रेस ने इस देश को बहुत कुछ दिया। ग्राफिक को BBC News Hindi के पोस्टकार्ड के रूप में पेश किया गया है। इसे शेयर करते हुए कुछ यूजर्स अमित मालवीय के कथित बयान पर टिप्पणी भी कर रहे हैं।

फेसबुक यूजर ‘Devendra Surjan’ ने 20 अगस्त 2026 को यह पोस्ट शेयर की थी। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, “कितना सीधा और निष्कपट इंसान है ये! पोस्ट सामने आने के बाद इसे अमित मालवीय का वास्तविक बयान मानकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा।

Fact Check: क्या अमित मालवीय ने सच में दिया ऐसा बयान?

नहीं, अमित मालवीय ने राहुल गांधी या कांग्रेस की तारीफ में ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

Factgiri की पड़ताल में वायरल दावे के समर्थन में कोई विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट या अमित मालवीय का आधिकारिक बयान नहीं मिला। अगर भाजपा के इतने वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर ऐसा सार्वजनिक बयान दिया होता, तो उससे जुड़ी विश्वसनीय रिपोर्ट या उनका आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट उपलब्ध होने की संभावना थी। पड़ताल में ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला।

BBC News Hindi के असली पोस्टकार्ड से खुला फर्जीवाड़ा

जांच के दौरान BBC News Hindi के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद मूल पोस्टकार्ड को देखा गया। यह पोस्टकार्ड 18 अगस्त 2026 को शेयर किया गया था।

इस पोस्टकार्ड में अमित मालवीय के भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख पद से हटाए जाने से जुड़ी जानकारी दी गई थी। पोस्टकार्ड पर लिखा था-

कहासुनी। अमित मालवीय को बीजेपी ने सोशल मीडिया इंचार्ज पद से हटाया। आपकी राय? यानी BBC News Hindi के वास्तविक पोस्टकार्ड में राहुल गांधी या कांग्रेस की तारीफ वाला कोई बयान नहीं था। वायरल पोस्ट में इसी मूल BBC पोस्टकार्ड के डिजाइन और लोगो का इस्तेमाल करते हुए उसके कंटेंट को बदल दिया गया। ये रहा ओरिजिनल कंटेंट

BBC के पत्रकार ने भी वायरल पोस्ट को बताया एडिटेड

मामले की पड़ताल के दौरान BBC Hindi के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा के X अकाउंट पर भी इस वायरल पोस्ट को लेकर स्पष्टीकरण मिला।

उन्होंने साफ किया कि वायरल पोस्ट में BBC Hindi का लोगो इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसे BBC News Hindi ने प्रकाशित नहीं किया है। उनके मुताबिक, यह BBC की अमित मालवीय से संबंधित मूल पोस्ट को आधार बनाकर तैयार की गई एडिटेड इमेज है। इससे यह स्पष्ट होता है कि वायरल ग्राफिक BBC की ओर से जारी किया गया वास्तविक पोस्टकार्ड नहीं है।

अमित मालवीय को लेकर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, भाजपा ने हाल ही में अपने संगठन में सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। अमित मालवीय करीब 11 वर्षों तक भाजपा के IT और सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी संभालते रहे।

अब यह जिम्मेदारी दीपक म्हस्के को दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी बदलाव के बाद BBC News Hindi ने अमित मालवीय से संबंधित एक पोस्टकार्ड प्रकाशित किया था।

वायरल फर्जी ग्राफिक में संभवतः इसी वास्तविक पोस्टकार्ड को एडिट करके अमित मालवीय के नाम से राहुल गांधी और कांग्रेस की तारीफ वाला कथित बयान जोड़ दिया गया।

Fact Check में क्या निकला?

Factgiri की पड़ताल में सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अमित मालवीय का कथित बयान फर्जी है।

अमित मालवीय ने राहुल गांधी की तारीफ में ऐसा बयान नहीं दिया।

उन्होंने कांग्रेस को लेकर वायरल ग्राफिक में लिखी बात नहीं कही।

BBC News Hindi ने ऐसा कोई पोस्टकार्ड प्रकाशित नहीं किया।

वायरल ग्राफिक BBC के वास्तविक पोस्टकार्ड को एडिट करके तैयार किया गया है।

इसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

🟠 FAKE

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img