Nirmala Sitharaman Fake AI Video: सोशल मीडिया पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक कथित निवेश योजना का प्रचार करते हुए दिखाया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महज 22 हजार रुपये के शुरुआती निवेश पर हर सप्ताह 5.50 लाख रुपये की तय कमाई की जा सकती है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह फर्जी है।
वायरल वीडियो की पड़ताल के बाद क्लीयर हुआ कि इसे फर्जी और AI से बनाया गया है। PIB ने भी स्पष्ट किया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारत सरकार ने ऐसी किसी निवेश योजना या प्लेटफॉर्म का समर्थन नहीं किया है।
क्या है वायरल वीडियो का दावा?
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के चेहरे और आवाज का इस्तेमाल करते हुए एक कथित निवेश योजना को बढ़ावा देने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो में लोगों को 22,000 रुपये निवेश करने के बदले हर सप्ताह 5,50,000 रुपये की सुनिश्चित आय का लालच दिया जा रहा है। इस तरह का दावा लोगों को निवेश के नाम पर पैसा लगाने के लिए आकर्षित करने की कोशिश करता है।
Fact Check में क्या सामने आया?
Fact Check में सामने आया कि वायरल वीडियो AI-generated और फर्जी वीडियो है। वीडियो में तकनीक की मदद से वित्त मंत्री की तस्वीर और आवाज का इस्तेमाल कर एक झूठा संदेश तैयार किया गया है।
निर्मला सीतारमण ने ऐसी किसी निवेश योजना का प्रचार या समर्थन नहीं किया है। भारत सरकार की ओर से भी ऐसे किसी निवेश प्लेटफॉर्म या स्कीम को मंजूरी या समर्थन दिए जाने की पुष्टि नहीं है।
वायरल दावा निकला फर्जी
निर्मला सीतारमण 22 हजार रुपये के निवेश पर हर सप्ताह 5.50 लाख रुपये की सुनिश्चित कमाई वाली योजना का प्रचार कर रही हैं। यह वीडियो फर्जी और AI-generated है। वित्त मंत्री या भारत सरकार ने ऐसी किसी निवेश योजना या प्लेटफॉर्म का समर्थन नहीं किया है।

ठगी के लिए इस्तेमाल हो सकता है AI वीडियो
ऐसे फर्जी वीडियो का इस्तेमाल लोगों को निवेश के नाम पर पैसा भेजने के लिए फंसाने में किया जा सकता है। वीडियो में किसी बड़े सरकारी पद पर बैठे व्यक्ति का चेहरा और आवाज दिखने से लोगों को यह भरोसा हो सकता है कि योजना वास्तविक है। भारत सरकार ने लोगों को ऐसे दावों से सावधान रहने और किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी आधिकारिक जानकारी जांचने की अपील की है।
सरकार के नाम पर आए निवेश ऑफर से रहें सावधान
सोशल मीडिया पर सामने आने वाले ऐसे निवेश ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें। खासकर तब, जब किसी सरकारी अधिकारी, मंत्री या सरकारी संस्था के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किया गया हो।
किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसके आधिकारिक स्रोत की जांच करना जरूरी है। केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो या किसी व्यक्ति के दावे के आधार पर निवेश का फैसला नहीं लेना चाहिए। अगर आपके पास भी ऐसा वीडियो या निवेश का ऑफर पहुंचता है, तो बिना जांचे उसमें पैसा न लगाएं और संदिग्ध सरकारी दावों को आगे शेयर करने से बचें।
🔴 FALSE




