Fact Check: 2027 में नहीं बनेगी योगी सरकार? BJP विधायक रमेश मिश्रा का वायरल वीडियो पुराना, जानिए पूरा सच

Fact Check: उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें जौनपुर की बदलापुर सीट से बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं कि 2027 में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी और यूपी में अखिलेश यादव के PDA की स्थिति मजबूत है। वीडियो को मौजूदा राजनीतिक हालात से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। Factgiri की पड़ताल में सामने आया कि वीडियो नया नहीं, बल्कि जुलाई 2024 का है।

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने हाल में योगी सरकार और बीजेपी के 2027 में दोबारा सत्ता में आने की संभावनाओं पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में वह पार्टी की स्थिति को लेकर चिंता जताते और केंद्रीय नेतृत्व से बड़े फैसले लेने की बात कहते सुनाई देते हैं।

Factgiri की पड़ताल

वायरल वीडियो से जुड़े कीवर्ड्स की पड़ताल करने पर इसका मूल संदर्भ 13 जुलाई 2024 का मिला। उस समय 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदर्शन के बाद रमेश मिश्रा ने पार्टी की स्थिति पर चिंता जताई थी। आजतक ने भी 13 जुलाई 2024 को इसी बयान का वीडियो प्रकाशित किया था।

बयान के अगले ही दिन, 14 जुलाई 2024 को रमेश मिश्रा ने सफाई देते हुए अपने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि यूपी में दोबारा बीजेपी की सरकार बनेगी और उसे सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।

निष्कर्ष

वायरल वीडियो को सितंबर 2026 का ताजा बयान बताकर शेयर किया जा रहा है। लेकिन, वीडियो करीब दो साल पुराना है और जुलाई 2024 के राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ा है। साथ ही, विधायक बाद में अपने बयान पर सफाई भी दे चुके थे।

फैक्ट चेक : MISLEADING | भ्रामक

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img