Fact Check: CM योगी आदित्यनाथ का वायरल वीडियो AI से बना, जानिए पूरा सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे ‘समाजवादी मिशन 2027’ नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। वीडियो में CM योगी यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यकाल के बारे में बाते कर रहे हैं। पहली नजर में वीडियो वास्तविक इंटरव्यू जैसा दिखाई देता है, लेकिन Factgiri की पड़ताल में सामने आया कि इसमें दिख रहा विजुअल AI से तैयार किया गया है।

क्या है वायरल दावा?

वायरल वीडियो में योगी आदित्यनाथ की शक्ल और आवाज के जरिए रहा है। वीडियो में सीएम योगी मेट्रो निर्माण कार्य के बारे में बताते हुए उसे अखिलेश यादव के कार्यकाल में शुरु होने की बात कह रहे हैं।

Factgiri की पड़ताल में क्या निकला?

Factgiri ने वायरल वीडियो की अलग-अलग फ्रेम में जांच की। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वीडियो के भीतर ही “AI GENERATED” का स्पष्ट वॉटरमार्क दिखाई दे रहा है। वीडियो के एक अन्य हिस्से में भी लिखा है- “विजुअल AI है, पर वक्तव्य तथ्य है।”

यानी वीडियो बनाने वाले ने खुद विजुअल को AI-generated बताया है। इसमें योगी आदित्यनाथ की शक्ल को एक आर्टिफिशियल फॉर्म से तैयार किए गए वीडियो में इस्तेमाल किया गया है। Hive Moderation Tool से चेक करने पर भी वीडियो AI जेनरेटड मिला।

अंत में हमने फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर के फेसबुक अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर ने बायो में समाजवादी पार्टी के सपोर्ट में लोगों को फॉलो करने को कहा है। यूजर को 16 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर के अकाउंट से CM योगी के इस तरह के कई फेक और AI जेनरेटेड वीडियो पोस्ट और शेयर किये गए हैं।

निष्कर्ष

इसलिए CM योगी का यह वीडियो वास्तविक घटना या मुख्यमंत्री का असली वीडियो बताकर शेयर करना भ्रामक है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक वीडियो AI-generated है और राजनीतिक प्रचार के लिए तैयार किया गया है। AI जेनरेटेड वीडियो में बोले गए तथ्य भी मनगढ़ंत है, जिसे फर्जी राजनीतिक मुद्दा बनाकर शेयर किया जा रहा है।

FACTGIRI VERDICT: AI-GENERATED / DEEPFAKE

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img