आधार कार्ड पर 3 लाख का लोन वाली स्कीम निकली फर्जी! जानिए वायरल वीडियो का सच

Prime Minister Loan Scheme Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ‘प्रधानमंत्री लोन योजना’ के तहत हर व्यक्ति को सिर्फ आधार कार्ड के आधार पर ₹3 लाख का लोन दे रही है। वीडियो में इस योजना को सरकारी स्कीम के तौर पर पेश किया जा रहा है। हालांकि, सरकारी स्तर पर सामने आई जानकारी इस दावे की पोल खोलती है।

क्या है वायरल दावा?

वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री लोन योजना के तहत लोग आधार कार्ड के जरिए ₹3 लाख तक का लोन ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिससे कई लोगों को यह किसी वास्तविक सरकारी योजना की जानकारी लग रही है।

Factgiri की पड़ताल में क्या मिला?

इस दावे की पड़ताल में सामने आया कि केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है, जिसके तहत हर व्यक्ति को केवल आधार कार्ड के आधार पर ₹3 लाख का लोन दिया जा रहा हो।

PIB Fact Check ने 26 अगस्त 2026 को अपने आधिकारिक X अकाउंट से वायरल दावे को फर्जी बताया। सरकारी एजेंसी ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले लुभावने सरकारी योजना संबंधी दावों से सावधान रहे। साथ ही सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने को कहा है।

निष्कर्ष

आधार कार्ड पर हर व्यक्ति को ₹3 लाख का लोन देने वाली ‘प्रधानमंत्री लोन योजना’ का वायरल दावा फर्जी है। केंद्र सरकार ने ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं की है। सरकारी योजना के नाम पर आने वाले ऐसे वीडियो और पोस्ट को बिना पुष्टि के आगे शेयर न करें।

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img