Fact Check: योगी सरकार की फ्री बस योजना में बुजुर्ग महिला से मांगा किराया? जानिए, वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा शुरू होने के बावजूद एक बुजुर्ग महिला से बस का किराया मांगा गया। वीडियो को शेयर करते हुए इसे योगी सरकार के आदेश की अनदेखी बताया जा रहा है। Factgiri की पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो को जिस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है, वह भ्रामक है। वीडियो उस समय का है, जब 60+ महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की योजना लागू ही नहीं हुई थी।

वायरल पोस्ट में क्या दावा किया गया?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @dbabuadvocate नाम के यूजर ने 27 अगस्त 2026 को यह वीडियो शेयर किया। पोस्ट में दावा किया गया कि महिला की उम्र 60 वर्ष है, फिर भी परिचालक ने उसका टिकट काट दिया और किराया मांगा। पोस्ट में इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश की अनदेखी बताते हुए सवाल उठाया गया कि महिला को मुफ्त यात्रा का लाभ क्यों नहीं दिया गया।

Factgiri की पड़ताल में क्या सामने आया?

वायरल वीडियो की तारीख और योजना लागू होने की तारीख की पड़ताल करने पर पूरे मामले की तस्वीर साफ होती है। यह वीडियो 19 अगस्त 2026 को Instagram के new_bharat_09 अकाउंट से शेयर किया गया था। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार की ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना 28 अगस्त 2026 से शुरू हुई।

यानी वीडियो योजना शुरू होने से सात दिन पहले का है। ऐसे में 19 अगस्त के इस वीडियो को 28 अगस्त के बाद लागू हुई निशुल्क यात्रा योजना से जोड़कर यह कहना कि योजना लागू होने के बावजूद महिला से किराया लिया गया, सही नहीं है।

क्या है 60+ महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा योजना?

उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को UPSRTC की बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। इसके लिए उम्र और पहचान के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाना होगा।

निष्कर्ष

Factgiri की पड़ताल में वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया पाया गया। वीडियो 19 अगस्त का है, जबकि 60+ महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा योजना 26 अगस्त 2026 को शुरू हुई।

MISLEADING

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img