वाराणसी में जलजमाव का पुराना वीडियो फिर वायरल? FactGiri की पड़ताल में सामने आया सच

Factgiri Fact Check: वाराणसी के शिवाला इलाके में जलजमाव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 26 सितंबर 2026 को वीडियो शेयर करते हुए सवाल उठाया कि कुछ दिन पहले सीवर से 12 बोरी बालू निकाले जाने और कार्रवाई के बावजूद शिवाला में दोबारा जलजमाव क्यों हो रहा है। लेकिन वाराणसी नगर निगम ने इस वीडियो को पुराना बताया है। ऐसे में FactGiri ने वायरल दावे की पड़ताल की।

वायरल पोस्ट में क्या दावा?

अजय राय ने वीडियो शेयर कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का शिवाला फिर पानी-पानी है। उन्होंने कुछ दिन पहले सीवर से 12 बोरी बालू निकाले जाने की कार्रवाई का जिक्र करते हुए पूछा कि इसके बाद भी जलजमाव क्यों हो रहा है।

सितंबर में क्या हुआ था?

FactGiri की पड़ताल में सामने आया कि शिवाला समेत वाराणसी के कई इलाकों की मुख्य सीवर लाइनों की सफाई के दौरान बालू से भरी बोरियां, पत्थर, लकड़ी का बुरादा, प्लाई और प्लास्टिक जैसी सामग्री मिलने की रिपोर्ट सामने आई थी। शिवाला क्षेत्र की एक सीवर लाइन से करीब 12 बोरी बालू निकाले जाने की पुष्टि उस समय की समाचार रिपोर्टों में भी हुई थी।

इसके बाद नगर निगम की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई। रिपोर्टों के मुताबिक, सीवर लाइन को जाम करने की आशंका के चलते मामले में FIR की कार्रवाई की गई और CCTV फुटेज के जरिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की बात कही गई थी।

Fact Check में क्या निकला?

उपलब्ध तथ्यों के आधार पर 12 बोरी बालू मिलने और FIR की कार्रवाई की बात सही है। दोबारा जलभराव वाले पोस्ट पर कुछ स्थानीय निवासियों ने भी पुष्टी की है कि ये पुराना वीडियो है। वहीं 26 सितंबर को शेयर किए गए वीडियो को नगर निगम ने भी पुराना बताया है। इसलिए इस वीडियो को 26 सितंबर की ताजा स्थिति बताकर पेश करना भ्रामक है।

FACTGIRI VERDICT – MISLEADING/भ्रामक

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img