FACT CHECK: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश (@AAPUttarPradesh) ने 2 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि कानपुर में हुई BSF भर्ती परीक्षा में पेपर लीक हुआ है। उन्होंने इसे “सरकार का एक और कारनामा” बताया। हालांकि फैक्टगिरी की पड़ताल में ये आरोप भ्रामक निकला, कानपुर पुलिस ने खुद स्पष्ट किया है कि पेपर टेक्निकल गड़बड़ी के कारण रद्द की गई थी।
असलियत क्या है?
2 सितंबर 2026 को कानपुर के श्याम नगर स्थित MD Infotech परीक्षा केंद्र (सेंटर कोड 25916) पर BSF ASI Stenographer और Head Constable (Ministerial) की ऑनलाइन परीक्षा होनी थी।
क्या हुआ?
- पहली शिफ्ट शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद कंप्यूटर सिस्टम बार-बार बंद होने लगे।
- स्टाफ ने सिस्टम ठीक किए, लेकिन 15-20 मिनट बाद फिर डाउन हो गए।
- लगभग 40 मिनट तक परीक्षा नहीं चल सकी।
- 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।
- तीनों शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई।
- प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए 18 सितंबर 2026 को री-एग्जाम घोषित किया गया।
कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट ने आधिकारिक बयान में साफ कहा- प्रथम दृष्टया तकनीकी/विद्युत खराबी प्रतीत हो रही है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। एडीसीपी (पूर्वी) शिवा सिंह ने भी पुष्टि की कि यह इलेक्ट्रिकल और तकनीकी फॉल्ट है। पेपर लीक का कोई आधिकारिक सबूत नहीं मिला है। Times Of India, Times Now, E TV Bharat समेत अन्य मीडियो रिपोर्ट्स से भी इसकी पुष्टी होती है।
क्या पेपर लीक का कोई प्रमाण है?
कुछ अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक और अनियमितता के आरोप लगाए। लेकिन, पुलिस ने इसे खारिज करते हुए तकनीकी खराबी बताया।
BSF और परीक्षा एजेंसी ने भी पावर फेल्योर/सिस्टम फेल्योर का हवाला दिया।
फैक्ट चेक वर्डिक्ट
AAP का दावा भ्रामक/Misleading है। घटना सही है और परीक्षा रद्द हुई, आधिकारिक जांच और पुलिस बयान के अनुसार यह तकनीकी/विद्युत खराबी का मामला है।




