महिला पर अंडे फेंकने का वायरल वीडियो यूपी का नहीं, सिलीगुड़ी की है घटना

Factgiri Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें एक महिला पर अंडे फेंके जाते दिखाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने 18 सितंबर 2026 को इस वीडियो को शेयर करते हुए महिला को दलित शिक्षिका और डिप्टी हेड रेखा मल्लिक बताया और इसे उत्तर प्रदेश की घटना बताया। लेकिन FactGiri की पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। असल में यह वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का है।

यूपी कांग्रेस ने क्या दावा किया?

यूपी कांग्रेस के आधिकारिक X हैंडल @INCUttarPradesh ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा और दलित सम्मान के दावों का जनाजा निकल चुका है। पोस्ट में दावा किया गया कि दलित महिला शिक्षिका एवं डिप्टी हेड रेखा मल्लिक पर अंडे फेंके गए और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाकर हुड़दंग किया गया।

वीडियो पर ‘उत्तर प्रदेश’ का लेबल भी लगाया गया था।

FactGiri की पड़ताल में क्या मिला?

वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट्स को जब गूगल रिवर्स इमेज पर अपलोड किया गया तो इससे जुड़े स्थानीय पोस्ट और रिपोर्टों की जांच में महिला की पहचान रेखा मल्लिक के रूप में सामने आती है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक वह पश्चिम बंगाल के माटीगाड़ा-1 ग्राम पंचायत की उप प्रधान (Deputy Pradhan) हैं।

15 सितंबर 2026 की स्थानीय रिपोर्ट में भी माटीगाड़ा-1 ग्राम पंचायत की उप प्रधान रेखा मल्लिक पर अंडे फेंके जाने की घटना का उल्लेख है।

स्थानीय वीडियो में रेखा मल्लिक घटना के बारे में खुद बताती दिखाई देती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम पंचायत की बैठक के दौरान उन पर अंडे फेंके गए थे और उन्होंने आंख को निशाना बनाए जाने की बात कही। Khabar Aajkal Siliguri और Siliguri Express News ने भी इसी घटना से जुड़े वीडियो प्रकाशित किए हैं।

निष्कर्ष

वायरल वीडियो वास्तविक घटना का है, लेकिन इसे उत्तर प्रदेश का बताना गलत है। वीडियो में दिख रही महिला पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र की माटीगाड़ा-1 ग्राम पंचायत की उप प्रधान रेखा मल्लिक हैं।

FactGiri Verdict: भ्रामक दावा।

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img