Fact Check: बस में खड़े दिखे ओम प्रकाश राजभर, क्या सच में नहीं मिली सीट? वायरल वीडियो का पूरा सच जानिए

Fact Check: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो वायरल है। इसमें राजभर रोडवेज बस में खड़े होकर सफर करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मंत्री को बस में बैठने के लिए सीट तक नहीं मिली। Factgiri की पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो को भ्रामक तरीके से शेयर किया जा रहा है। जबकि वीडियो की सच्चाई तो कुछ और ही है।

क्या है वायरल दावा?

फेसबुक पेज ‘samajwad_ek_soch’ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पर्याप्त बसें नहीं हैं और यात्री खड़े होकर सफर कर रहे हैं। वहीं X पर ‘@aryanreports’ ने दावा किया कि राजभर को न सीट मिली और न ही किसी ने पहचाना।

Factgiri की पड़ताल में क्या मिला?

Factgiri ने वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान @NewsLeaderlive के X अकाउंट पर करीब 6 मिनट 30 सेकंड का पूरा वीडियो मिला। पोस्ट के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए चल रही मुफ्त बस सेवा की जमीनी स्थिति देखने के लिए अंबेडकरनगर से अतरौलिया तक रोडवेज बस से सफर करने पहुंचे थे।

बस में प्रवेश करने के बाद राजभर ने देखा कि सांसद, विधायक और मंत्री के लिए आरक्षित सीट पर महिला यात्री बैठी हैं, तो उन्होंने खड़े होकर सफर करने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने महिला यात्रियों से बातचीत कर पूछा कि उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है या नहीं और किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही।

निष्कर्ष
Factgiri की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक पाया गया। ओम प्रकाश राजभर के बस में खड़े होकर सफर करने वाला वीडियो वास्तविक है, लेकिन इसे गलत तरह से वायरल किया गया।

दावा: बस में ओम प्रकाश राजभर को बैठने के लिए सीट नहीं मिली।

FACT: पूरा वीडियो बताता है कि महिला यात्रियों को सीट देकर राजभर ने खुद खड़े होकर करीब 47 किमी सफर किया और मुफ्त बस सेवा का जायजा लिया।

MISLEADING

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img