Fact Check: गांव में घुसते ही BJP नेता पर ब्राह्मण-ठाकुरों का हमला, वायरल वीडियो भ्रामक है

Brahmin Thakur Attack Viral Video Fact Check: सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि पीछे भाजपा के झंडे भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि गांव में घुसते ही भाजपा नेता पर ब्राह्मण और ठाकुरों ने हमला कर दिया। Factgiri की पड़ताल में यह दावा भ्रामक पाया गया। वीडियो वास्तविक घटना का है, लेकिन उसे गलत संदर्भ और जातिगत एंगल के साथ शेयर किया जा रहा है।

वायरल पोस्ट में क्या दावा?

‘Reservation Hatao Andolan’ समेत कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि भाजपा नेता के गांव में पहुंचते ही ब्राह्मण और ठाकुरों ने उन पर हमला कर दिया। कुछ पोस्ट में इसे भाजपा नेताओं के खिलाफ सवर्णों के विरोध से भी जोड़कर पेश किया गया।

Factgiri की पड़ताल में क्या सामने आया?

वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर इस घटना से जुड़ी रिपोर्ट दैनिक भास्कर में 28 अगस्त 2026 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र स्थित खरोह चौराहे का है।

यह घटना करीब 25 अगस्त 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुई थी। शिवानंद द्विवेदी गोरखपुर एयरपोर्ट से लौट रहे थे और उनके स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ता जुटे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान वाहनों को आगे निकालने और ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे भी चले। वीडियो में भाजपा के झंडे दिखाई देना भी इसी स्वागत कार्यक्रम से जुड़ा है।

निष्कर्ष

Factgiri की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। वीडियो देवरिया में भाजपा नेता के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट का है, लेकिन इसे “ब्राह्मण-ठाकुरों द्वारा भाजपा नेता पर हमला” बताना भ्रामक है। सोशल मीडिया पर वास्तविक वीडियो को गलत संदर्भ देकर वायरल किया जा रहा है।

MISLEADING

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img