Fact Check: मृत गायों का वीडियो शेयर कर सपा ने योगी सरकार को घेरा, जानिए वायरल दावे का पूरा सच

Fact Check:समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने 5 सितंबर 2026 को एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि योगी सरकार के राज में गौमाता की दुर्दशा हो रही है। वीडियो में कीचड़ भरे मैदान में मृत गायें दिखाई गईं और कहा गया कि “गौमाता के नाम पर वोट मांगने वाले भाजपाइयों के राज में यह हाल है। लेकिन फैक्ट चेक में सामने आया कि सपा ने आधी जानकारी दी। वीडियो वायरल होते ही उसी दिन प्रशासन ने सख्त कार्रवाई कर दी।

असलियत क्या है?
वीडियो हमीरपुर जिले के मुस्करा विकासखंड स्थित गहरौली (अरौली) ग्राम पंचायत की गौशाला का है। यह 2-3 सितंबर 2026 का नया वीडियो है। ग्रामीणों ने दावा किया था कि दो दिनों में 8 गोवंश मर गए।

उसी दिन एक्शन

देनिक भास्कर समाचार की रिपोर्ट के अनुसार, डीएम अभिषेक गोयल ने तुरंत जांच के आदेश दिए।

मौदहा SDM करणवीर सिंह खुद ट्रैक्टर चलाकर दलदल वाले रास्ते से गौशाला पहुंचे।

दो चौकीदार/केयरटेकर को तुरंत हटा दिया गया।

एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

मृत गोवंश का डिस्पोजल कराया गया।

नवभारत टाइम्स, ईटीवी भारत ने भी इसे पब्लिश किया था। सपा ने वीडियो शेयर करते समय इस त्वरित कार्रवाई का जिक्र तक नहीं किया।

यूपी सरकार गौ संरक्षण में क्या कर रही है?

सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 7,500 से 7,700+ गौ आश्रय स्थल संचालित हैं। 12 से 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित किये जा रहे हैं।

प्रति गोवंश ₹50 प्रतिदिन भत्ता (डीबीटी से), 5,446 गौशालाओं में 7,592+ CCTV कैमरे लगे, 20+ जिलों में कंट्रोल रूम से 24×7 निगरानी की जाती है। इसके अलावा लापरवाही पकड़ने पर FIR, निलंबन और ठेका निरस्त जैसी कार्रवाई भी हो रही है।

निष्कर्ष

सपा ने वीडियो शेयर कर सरकार पर हमला तो बोला, लेकिन उसी दिन हुई कार्रवाई छिपा दी। यह अधूरी और भ्रामक/MISLEADING जानकारी है। गौशालाओं में समस्याएं हैं, इस बात से इनकार नहीं। लेकिन समस्या आने पर प्रशासन तुरंत एक्शन भी ले रहा है।

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img