Fact Check: 5 सेकेंड में 17 राउंड गोलियां! बुलंदशहर में दूल्हे की ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो AI नहीं, 4 साल पुराना है

Fact Check: सोशल मीडिया पर शादी समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सेहरा पहने एक दूल्हा हाथ में पिस्टल लेकर लगातार हवाई फायरिंग करता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि दूल्हे ने महज 5 से 6 सेकेंड में करीब 17 राउंड फायर किए और उसके हाथ में तुर्की की ‘जिगाना पिस्टल’ थी। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे AI से बना वीडियो भी बता रहे हैं। Factgiri ने जब इस दावे की पड़ताल की तो सामने आया कि वीडियो को 4 साल पुराना है, इसे AI जनरेटेड बताने का कोई आधार नहीं मिला।

Factgiri की पड़ताल में क्या सामने आया?

वायरल वीडियो को लेकर दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में बताया गया है कि मामला बुलंदशहर खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के तरीनान मोहल्ले का है। रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में फायरिंग करता दिखाई दे रहा युवक शादाब बताया जा रहा है, जो एक बड़े मीट कारोबारी का बेटा है।

वीडियो वायरल होने के बाद खुर्जा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस और खुफिया इकाई (LIU) वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान और हथियार की वैधता की जांच कर रही है।

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि दूल्हे की फायरिंग का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। वीडियो 2022 का युवक की शादी का है, मामले में थाना खुर्जा में FIR कर जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।

Factgiri का निष्कर्ष

बुलंदशहर के खुर्जा में शादी समारोह के दौरान हवाई फायरिंग का वायरल वीडियो वास्तविक घटना से जुड़ा है। वीडियो 4 साल पुराना है और स्थानीय पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img