AMU में पुलिस फायरिंग का दावा फर्जी, अलीगढ़ पुलिस ने कैंपस में कोई कार्रवाई नहीं की

Factgiri Fact Check: सोशल मीडिया पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में पुलिस द्वारा छात्राओं पर आंसू गैस के गोले छोड़ने और बर्बर कार्रवाई किए जाने का दावा तेजी से वायरल हुआ। एक पोस्ट में दो वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया गया कि अलीगढ़ पुलिस ने कैंपस में छात्रों पर सीधे आंसू गैस छोड़े और कई छात्र घायल हुए। Factgiri की पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। अलीगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना विश्वविद्यालय परिसर के अंदर हुई और पुलिस ने वहां कोई कार्रवाई नहीं की।

वायरल पोस्ट में क्या किया गया दावा?

14 सितंबर 2026 को X यूजर @indiantiwari01 ने दो वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि AMU में पुलिस ने छात्रों के खिलाफ बर्बर कार्रवाई की और सीधे गोलियां चलाईं। पोस्ट में इसे “Brutal Police violence at Aligarh Muslim University” बताते हुए अलीगढ़ पुलिस को भी टैग किया गया। दावा ऐसा था जिससे यह impression बनता है कि विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस ने छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग किया। लेकिन इस दावे की सबसे अहम कड़ी खुद अलीगढ़ पुलिस का आधिकारिक जवाब है।

AMU में वास्तव में क्या हुआ था?

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 14 सितंबर को अब्दुल्लाह हॉल में छात्राओं ने मेस के खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। छात्राएं थाली और चम्मच लेकर प्रदर्शन कर रही थीं और उनका आरोप था कि खाने में कीड़े निकलने समेत कई समस्याएं हैं।

प्रदर्शन के दौरान AMU की प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंची। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया था।

अलिगढ़ पुलस ने खुद बयान जारी कर साफ किया सारा मामला, बताया भ्रामक वीडिय न करें वायरल

वायरल वीडियो में दिख रहे सुरक्षाकर्मी कौन थे?

यह दावा जांच में इसलिए भी कमजोर पड़ता है क्योंकि वायरल फुटेज में दिखाई देने वाले सुरक्षाकर्मियों को पुलिसकर्मी बताया गया, जबकि अलीगढ़ पुलिस की सफाई के मुताबिक वे AMU प्रशासन के निजी सुरक्षाकर्मी थे। अमर उजाला ने पुलिस के हवाले से बताया कि पुलिस ने न तो कैंपस में प्रवेश किया और न ही वहां किसी तरह का बल प्रयोग किया। वायरल वीडियो फर्जी है और इस तरह के वीडियो को शेयर करने पर अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है।



Factgiri का निष्कर्ष

वायरल वीडियो में AMU के अंदर छात्राओं का प्रदर्शन और धक्का-मुक्की होना सही है, लेकिन इसे अलीगढ़ पुलिस की कार्रवाई बताना गलत है। अलीगढ़ पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार पुलिस ने कैंपस के अंदर कोई कार्रवाई नहीं की थी। वायरल फुटेज में दिख रहे सुरक्षाकर्मी भी विश्वविद्यालय के निजी सुरक्षा कर्मी बताए गए हैं। इसलिए AMU में अलीगढ़ पुलिस ने छात्रों पर सीधे गोलियां चलाईं” वाला दावा भ्रामक है।

FACT CHECK: भ्रामक दावा

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img