Fact Check: बाराबंकी में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई का दावा निकला भ्रामक, बांग्लादेश से जुड़ा है वायरल वीडियो

Barabanki Viral Video Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ एक मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट और अभद्रता करती दिखाई दे रही है। वीडियो को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का बताकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, Factgiri की पड़ताल में यह दावा भ्रामक पाया गया। जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो बाराबंकी का नहीं, बल्कि बांग्लादेश के नोआखाली की घटना का है।

क्या है वायरल वीडियो का दावा?

इंस्टाग्राम और फेसबुक समेत सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया जा रहा है। पोस्ट में दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। कुछ यूजर्स ने वीडियो शेयर करते हुए घटना पर सवाल खड़े किए।

Factgiri की पड़ताल में क्या सामने आया?

वायरल दावे की जांच के लिए वीडियो के प्रमुख हिस्सों के की-फ्रेम निकाले गए और उन्हें Google Lens के जरिए रिवर्स इमेज सर्च किया गया। सर्च के दौरान यही वीडियो बांग्लादेश के कई सोशल मीडिया यूजर्स के पोस्ट में मिला। इन पोस्ट में वीडियो के साथ बंगाली भाषा में अलग संदर्भ दिया गया था।

Kazi Mamun और Mk Tv नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि इसमें जॉय्नल आबेदीन नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुई घटना दिखाई दे रही है। पोस्ट में उन्हें नोआखाली से जुड़ा बताते हुए घटना की निंदा की गई थी। जांच के दौरान हमें ‘सीबीसी बांग्ला’ के यूट्यूब चैनल पर भी एक खबर मिली, ये एक बांग्लादेशी यूट्यूब चैनल है।

बाराबंकी पुलिस ने क्या कहा?

पड़ताल के दौरान बाराबंकी पुलिस से भी इस दावे के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस ने वायरल दावे का खंडन करते हुए बताया कि इलाके में इस तरह की घटना नहीं हुई है।

Factgiri का निष्कर्ष

सोशल मीडिया पर बाराबंकी में मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट के दावे के साथ वायरल किया जा रहा वीडियो भ्रामक है। Factgiri की पड़ताल में यह बांग्लादेश के नोआखाली में हुई घटना का वीडियो है, जिसे गलत संदर्भ के साथ शेयर किया जा रहा है।

MISLEADING

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img