Fact Check: वीडियो बना लो, अखिलेश यादव को दे देना… मैनपुरी CO के वायरल वीडियो का पूरा सच क्या है?

Fact Check: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में CO सिटी अशोक कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो में अधिकारी कुछ लोगों से बातचीत के दौरान अपनी नेमप्लेट दिखाते हुए वीडियो बना लो… अखिलेश यादव को दे देना कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे पुलिस की दबंगई और राजनीतिक पक्षपात से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। Factgiri की पड़ताल में सामने आया कि वीडियो के कुछ सेकेंड के क्लिप को एडिट कर के वायरल किया जा रहा, इसकी पुष्टि खुद मैनपुरी पुलिस ने भी की है।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में CO सिटी अशोक सिंह कुछ लोगों से बात करते दिखाई देते हैं। इसी दौरान वह अपनी नेमप्लेट की ओर इशारा करते हुए अपना नाम बताते हैं और वीडियो बनाने वालों से उसे वायरल करने की बात कहते हैं। इसके बाद वह अखिलेश यादव का नाम लेते हैं।

कहां और किस घटना के बाद बना वीडियो?

Factgiri ने जब पड़ताल की तो मिला कि, यह मामला मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के बाद का है। संतोष नगर गांव में शराब के ठेके के पास एक ट्रक पर फायरिंग हुई थी। इसमें ट्रक के कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हुआ था। घटना के बाद पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।

पुलिस ने बताया क्या था पूरा मामला

मैनपुरी पुलिस के मुताबिक, एलाऊ थाना क्षेत्र की हत्या की घटना में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक ग्राम प्रधान रंजिश के चलते एक निर्दोष युवक को मामले में नामजद कराने का दबाव बना रहा था, जबकि जांच और CCTV फुटेज में वह युवक घटना के समय मैनपुरी शहर में मौजूद पाया गया। पुलिस के अनुसार, इसी मामले में समझाने के दौरान कहासुनी हुई, उसी के एडिटेड वीडियो को भ्रम फैलाने के लिए वायरल किया जा रहा।

1

निष्कर्ष

वीडियो सही है, लेकिन सपा का जातीय दंभ वाला इल्जाम भ्रामक/MISLEADING है।

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img