Fact Check: रामपुर का बताकर चंद्रशेखर आजाद ने शेयर किया नदी पार कर रहे स्कूली बच्चों का VIDEO? Fact Check में सामने आई असली जगह

Children crossing Rampur River Fact Check: सोशल मीडिया पर बच्चों के नदी पार कर स्कूल जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार तहसील का बताकर शेयर किया जा रहा है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि रामपुर के रुस्तम नगर में पुल नहीं होने के कारण स्कूली बच्चे गोगा नदी पार करके स्कूल जाने को मजबूर हैं। हालांकि, फैक्टगिरी की पड़ताल में यह दावा भ्रामक पाया गया। वायरल वीडियो रामपुर का नहीं, बल्कि उत्तराखंड के टिहरी जिले का है।

क्या है वायरल दावा?
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर भीमआर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने इस वीडियो को शेयर किया था। शेयर किए गए वीडियो में कुछ बच्चों को नदी पार करते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया गया कि यह दृश्य रामपुर के स्वार तहसील स्थित रुस्तम नगर का है। यूजर ने इसे उत्तर प्रदेश सरकार के विकास के दावों से जोड़ते हुए सवाल भी उठाए।

पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि रामपुर में घूघा और पीलाखार नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अस्थायी पुलों के सहारे आवागमन करना पड़ता है। बारिश के दौरान परेशानी और बढ़ जाती है।

फैक्टगिरी की पड़ताल में क्या मिला?

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए फैक्टगिरी ने इसके प्रमुख फ्रेम निकालकर रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान यही वीडियो ‘State Mirror Hindi’ नाम के फेसबुक पेज पर मिला। इसे 16 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया था और पोस्ट में वीडियो को उत्तराखंड के टिहरी जिले का बताया गया था।

इसके बाद संबंधित कीवर्ड से आगे की पड़ताल की गई। इस दौरान 18 जुलाई 2026 को प्रकाशित दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया कि टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड की सौंग घाटी में पुल नहीं होने के कारण कई बच्चे स्कूल जाने के लिए सौंग नदी पार करते हैं।

टिहरी की सौंग नदी का है वीडियो

रिपोर्ट के अनुसार, घुड़साल, लड़वाकोट, हल्दवाड़ी, पसनी और बमेंडी समेत आसपास के गांवों के करीब 25 से 30 छात्र-छात्राएं इंटर कॉलेज रंगड़गांव पहुंचने के लिए नदी पार करते हैं। बरसात के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से बच्चों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा हो जाता है।

निष्कर्ष में क्या आया
फैक्टगिरी की जांच में स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो रामपुर, उत्तर प्रदेश का नहीं, बल्कि उत्तराखंड के टिहरी जिले का है। वीडियो में बच्चे सौंग नदी पार कर स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं।

दावा: रामपुर के स्वार में बच्चे गोगा नदी पार कर स्कूल जाते हैं।
FACT: वीडियो टिहरी की सौंग नदी का है और इसे रामपुर का बताकर गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है।

MISLEADING

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img