सीने पर Next PM Yogi का टैटू… मुस्लिम वकील की वायरल फोटो क्या सच है? जानें तस्वीर का पूरा सच

Fact Check: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक मुस्लिम युवक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीर में युवक की छाती पर “Next PM, CM Sahab Maharaj Ji Yogi Ji BJP” लिखा टैटू नजर आ रहा है। दावा है कि युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति समर्थन जताते हुए यह परमानेंट टैटू बनवाया है।

FACT GIRI ने वायरल तस्वीरों की पड़ताल की। तस्वीर में दिखाई दे रहे टैटू, युवक की पहचान और उसके बयान से जुड़ी जानकारी को अलग-अलग स्रोतों से मिलाने पर वायरल तस्वीर और उससे जुड़ा दावा सही पाया गया।

वायरल तस्वीर में क्या दावा किया जा रहा है?

X पर @Tabassum__2 नाम की यूजर ने दो फोटो शेयर किया जिसमें, एक युवक अपनी छाती पर बना टैटू दिखाता नजर आ रहा है। टैटू में अंग्रेजी में “NEXT PM, CM Sahab Maharaj Ji Yogi Ji BJP” लिखा है।

पोस्ट में दावा किया गया कि तस्वीर में नजर आ रहा शख्स बिजनौर का रहने वाला ताबिश निसार है, जो पेशे से वकील है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थक है।

FACT GIRI की पड़ताल में क्या सामने आया?

वायरल तस्वीर को लेकर FACT GIRI ने उपलब्ध तस्वीरों और संबंधित मीडिया रिपोर्ट्स को खंगाला। इसके बाद Aaj Tak की 16 सितंबर 2026 की रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल तस्वीर में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान बिजनौर के अधिवक्ता ताबिश निसार के रूप में की गई है। रिपोर्ट में उनके सीने पर बने टैटू की तस्वीर भी प्रकाशित की गई है।

Aaj Tak के मुताबिक, ताबिश निसार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए यह परमानेंट टैटू बनवाया है। टैटू में “Next PM” के साथ “CM Sahab Maharaj Ji Yogi Ji BJP” लिखा गया है।

ताबिश निसार ने टैटू क्यों बनवाया?

Jansatta की रिपोर्ट के अनुसार, ताबिश निसार खुद को योगी आदित्यनाथ का बड़ा प्रशंसक बताते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने यह टैटू पब्लिसिटी या दिखावे के लिए नहीं, बल्कि योगी सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर बनवाया है।

उन्होंने खास तौर पर कानून-व्यवस्था, अपराध पर नियंत्रण, महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं के बिना भेदभाव लागू होने की बात कही है। ये बातें ताबिश के व्यक्तिगत विचार और सरकार के कामकाज को लेकर उनका मूल्यांकन हैं।

FACT GIRI Verdict: वायरल तस्वीर असली, दावा सही

FACT GIRI की पड़ताल में वायरल तस्वीर में दिखाई दे रहे ताबिश निसार, उनका पेशा और सीने पर ‘Next PM Yogi’ वाला टैटू मीडिया रिपोर्ट्स से पुष्ट होता है।

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img