अस्पताल के बाहर सड़क पर बच्चे को जन्म देने वाली महिला की तस्वीर UP के उन्नाव की नहीं, नेपाल की है

Factgiri Fact Check: सोशल मीडिया पर एक महिला की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह सड़क पर बच्चे को जन्म देती दिखाई दे रही है। तस्वीरों को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव की है, जहां पैसे नहीं होने के कारण सरकारी अस्पताल ने महिला को भर्ती नहीं किया और उसे सड़क पर प्रसव करना पड़ा।

इन तस्वीरों के जरिए उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, FACTGIRI की पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। वायरल तस्वीरों का उत्तर प्रदेश या भारत से कोई संबंध नहीं है। यह घटना पड़ोसी देश नेपाल की है।

क्या है वायरल दावा?

13 सितंबर 2026 को फेसबुक यूजर ‘Journalist Shivam Singh’ ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उन्नाव के सरकारी अस्पताल ने पैसे नहीं होने पर गर्भवती महिला को भर्ती नहीं किया, जिसके बाद उसने आधी रात सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हुआ और कई लोगों ने इसे उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़कर शेयर किया।

FACT GIRI की पड़ताल

वायरल तस्वीरों की सच्चाई जानने के लिए FACT GIRI ने तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान यही वीडियो ‘Tzudikong News Network’ के यूट्यूब चैनल पर मिला, जिसे 11 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था।

वीडियो के विवरण में बताया गया था कि यह घटना नेपाल की है।

इसके बाद संबंधित कीवर्ड्स से खोज करने पर नेपाल की समाचार वेबसाइट Desh Sanchar की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला नेपाल के राजविराज स्थित गजेंद्र नारायण सिंह अस्पताल का है।

a

क्या हुआ था नेपाल में?

रिपोर्ट के मुताबिक, बबिता कुमारी पासवान नाम की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने जांच के लिए पैसे जमा करने को कहा, लेकिन परिवार के पास रकम नहीं थी। इसके बाद महिला को भर्ती नहीं किया गया और उसने अस्पताल के बाहर सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। यह घटना सामने आने के बाद नेपाल में व्यापक आलोचना हुई थी।

कार्रवाई भी हुई

नेपाल के प्रमुख समाचार पत्र Kathmandu Post ने 12 सितंबर 2026 की अपनी रिपोर्ट में बताया कि मामले की जांच के बाद अस्पताल से जुड़े करीब छह लोगों को निलंबित किया गया था।

Factgiri Verdict: MISLEADING | भ्रामक

उन्नाव के सरकारी अस्पताल में पैसे न होने पर महिला को भर्ती न करने और सड़क पर बच्चे को जन्म देने का वायरल दावा गलत है। वायरल तस्वीरें नेपाल के राजविराज की वास्तविक घटना की हैं। इन्हें गलत संदर्भ में उत्तर प्रदेश से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img