देवरिया में दिन-दहाड़े ‘अपहरण’ का वीडियो निकला फर्जी, जानिए Factgiri की पड़ताल में क्या निकलकर आया सामने

Factgiri Fact Check: उत्तर प्रदेश के देवरिया में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को चार पहिया वाहन में जबरन बैठाकर अपहरण करने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल CCTV फुटेज में सफेद कार के आसपास कुछ लोग और मोटरसाइकिलें दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए इसे “गुंडई” और “जंगलराज” से जोड़कर सवाल उठाए जा रहे थे।

लेकिन Factgiri की पड़ताल में यह दावा भ्रामक निकला। देवरिया पुलिस के आधिकारिक स्पष्टीकरण के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना अपहरण की नहीं, बल्कि दो पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की थी।

क्या है वायरल दावा?

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के साथ लिखा गया, “साहब यह देवरिया में क्या हो रहा है, यह गुंडई है या जंगलराज… एक व्यक्ति को दिन दहाड़े चार पहिया वाहन में जबरन अपहरण किया गया…”

वीडियो में 18 सितंबर 2026 की दोपहर का CCTV फुटेज दिखाई देता है। इसमें सफेद रंग की कार रुकती है और उसके आसपास कई लोग जमा होते नजर आते हैं। इसी दृश्य को अपहरण की घटना बताकर वायरल किया गया।

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

Factgiri ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए देवरिया पुलिस के आधिकारिक बयान को देखा। @DeoriaPolice ने 21 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर जारी स्पष्टीकरण में दिनदहाड़े अपहरण की बात को अफवाह बताया।

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को दो पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। सूचना मिलने के बाद दोनों पक्षों को थाना कोतवाली लाया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में अपहरण जैसा कोई प्रकरण सामने नहीं आया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने यह भी बताया कि संबंधित पक्ष को बकाया राशि के लिए थाने में लिखित प्रार्थना-पत्र देकर वैधानिक कार्रवाई कराने की सलाह दी गई।

Factgiri Verdict

Hot this week

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...

Topics

BJP ने इलाहाबाद बैंक बेच दिया? अखिलेश यादव के दावे की FactGiri पड़ताल

Factgiri Fact Check: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img